5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां देह व्यापार का भंडाफोड़, पडोसियों को बताया, बीमा एजेंट है इसलिए राशि जमा करवाने आते हैं लोग

प्रतापनगर थाना पुलिस ने पटेलनगर में मंगलवार रात को देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मकान में दबिश देकर दलाल समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। घर की तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल बरामद किए...
2 min read
Google source verification
sex_racket.jpg

भीलवाड़ा। प्रतापनगर थाना पुलिस ने पटेलनगर में मंगलवार रात को देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मकान में दबिश देकर दलाल समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। घर की तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल बरामद किए। दिलचस्प पहलु यह है कि दलाल ने पडोसियों को बता रखा था। वह बीमा एजेंट है। इसके चलते राशि जमा करवाने के लिए लोग दिनभर आते है।

पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर को मुखबिर से सूचना मिली कि पटेलनगर स्थित के सेक्टर में एक चिकित्सक का मकान है। मकान को किराए पर दे रखा है और वहां देह व्यापार हो रहा है। पुलिस उपाधीक्षक (शहर) भंवर रणधीरसिंह की अगुवाई में टीम में सीआई भजनलाल को शामिल किया। पांच-पांच सौ के दो नोट देकर बोगस ग्राहक को मकान पर भेजा। दलाल ने पांच सौ रुपए लिए और पांच सौ रुपए देह व्यापार करने वाली महिला को दिए। इशारा मिलते ही डीएसपी सिंह ने दबिश दी। मौके से दलाल महिला और तीन अन्य महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। कमरे की तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री मिली।


एमपी और बिहार की महिला मकान से गिरफ्तार
महिलाओं में दो मध्यप्रदेश की और एक बिहार की महिला है। पूछताछ में सामने आया कि यहां एक साल से महिलाएं देह व्यापार कर रही है। मोबाइल पर बातचीत करके ग्राहक को घर बुलाया जाता था।

बस्ती कम, इसका उठाया फायदा
जिस जगह ये अवैध धंधा चलाया जा रहा था उसके आसपास बस्ती कम है। इसी का दलाल महिला ने फायदा उठाया। वह मजबूर महिलाओं को घर पर बुलाती और उनसे देह व्यापार करवाती थी। जो रकम ग्राहक से मिलती थी। उसका आधा-आधा हिस्सा होता था। पडोसियों से कभी-कभार बातचीत में महिलाएं कहती थी कि वह बीमा एजेंट होने से लोग पैसे जमा करवाने आते है। पकड़ी गई एक महिला को समाज विशेष का व्यक्ति शादी करके लाया। बाद में उसे छोड़ दिया। उसके एक बेटा है। अंतरजातिय विवाह करने के कारण उसे पीहर वाले भी नाराज थे। ऐसे में महिला को बच्चे के लालन-पालन के लिए देह व्यापार करना पड़ा।

बीस दिन में दूसरी कार्रवाई
शहर में देह व्यापार के खिलाफ बीस दिन में दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले 7 जनवरी को अजमेर राजमार्ग स्थित निजी कॉलोनी में मकान पर दबिश देकर देह व्यापार करने वाले बड़े रैकेट का भंड़ाफोड़ किया। मकान से दलाल दम्पती, 11 लड़कियां, चार युवकों समेत 17 जनों को गिरफ्तार किया। मौके से दो लग्जरी कार और 15 मोबाइल बरामद हुए। घर की तलाशी में पलंग बॉक्स में साढ़े सात लाख रुपए का गांजा मिला। पकड़ी गई लड़कियां दिल्ली-मुम्बई से आई हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग