
Shantidhara, Abhishek, third day spent in worship in bhilwara
भीलवाड़ा।
Paryushan 2019 दिगम्बर जैन मंदिरों में पर्युषण पर्व पर शांतिधारा, अभिषेक तथा पूजन हुए। शाम को भक्तांबर आरती के बाद धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। हाऊसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर के सुपाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पण्डित निलेश शास्त्री ने गुरुवार को उत्तम आर्जव धर्म की जानकारी दी। सुबह प्रकाशचन्द्र, कैलाशचन्द्र, अरविन्द शाह ने शान्तिधारा की। मण्डल विधान पूजन किया। सुमति कुमार अजमेरा ने बताया कि दोपहर में तत्वार्थ सूत्र का वाचन, प्रतिक्रमण शास्त्र स्वाध्याय किया। देशभक्ति नाटिका का मंचन किया।
Paryushan 2019 तरणताल के सामने आदिनाथ दिगम्बर मंदिर में 90 वर्षीय सोहन लाल बडजात्या ने स्वर्ण मुकुट धारण किया। आदिनाथ मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गोधा ने बताया, आदिनाथ की स्वर्ण झारी से शान्तिधारा एवं 108 रिद्धी मंत्रों से अभिषेक किया गया। सोहनलाल, संजय बाकलीवाल, पारसमल गंगवाल, सनतकुमार अजमेरा, महावीर काला, धनराज टोंग्या, कमल रारा, प्रफुल्ल गंगवाल ने शान्तिधारा की। उत्तम आर्जव धर्म की आराधना पण्डित विक्रम शास्त्री के निर्देशन में की गई। ४८ दीपकों से भक्तामर आरती की। नवयुवक मण्डल ने तम्बोला कार्यक्रम किया।शास्त्रीनगर मैन सेक्टर के सुपाश्र्वनाथ मंदिर में प्रबुद्ध कुमार जैन, निर्मल, नीरज जैन ने शांतिधारा की। पूजन जय कुमार पाटनी और प्रोफेसर पीसी जैन ने करवाया। इंदौर की दीदी ने उत्तम आर्जव धर्म के बारे में बताया। ट्रस्टी विजय झंझरी ने बताया कि शाम को आरती व भक्तामर पाठ हुआ। पाश्र्वनाथ महिला मंडल की ओर से लघु नाटिका पेश की।
आमलियों की बारी में बच्चों की धार्मिक पेपर बांटे जा रहे हैं। नीलम भैसा ने बताया कि दो दिन में ३०० से अधिक बच्चों ने परीक्षा पत्र प्राप्त किए। सुभाष नगर के नेमिनाथ दिगम्बर मंदिर में भी अभिषेक व शान्तिधारा की गई।
Published on:
05 Sept 2019 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
