5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शीतला माता मंदिर में सुबह से लगा मेला

मंदिर की स्थापना मेवाड़ महाराणा दरबार भूपाल सिंह ने की थी
less than 1 minute read
Google source verification
Shitalga Mata Temple takes place in the morning in bhilwara

Shitalga Mata Temple takes place in the morning in bhilwara

भीलवाड़ा।


तेजाजी चौक रोड स्थित शहर के सबसे पुराने शीतला माता मंदिर में बुधवार तड़के से मेला भरने लगा। पुजारी रामेश्वरलाल वैष्णव ने बताया कि महिलाओं ने मंदिर में विराजमान शीतला माता, हनुमानजी तथा शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख-शांति की कामना की। पुलिस लाइन स्थित शीतला माता मंदिर में समेत शहर के अन्य मंदिरों में भी पूजा की गई।

शीतला माता को बासेड़ा से लगेगा भोग
सर्राफा बाजार स्थित मंदिर में भी पूजा की गई हैं। शीतला माता का वाहन गर्दभ (गधा) है। शीतला माता अपने हाथों में झाडू, कलश, नीम के पत्ते धारण करती हैं। शीतला पूजा के बाद पथवारी की पूजा की गई। छोटे बच्चों को आरी, चेचक या अचबड़ा व चर्म रोग सम्बन्धी बीमारी से बचाव की कामना की गई।

महाराणा ने बनाया था मंदिर
मंदिर की स्थापना मेवाड़ महाराणा दरबार भूपाल सिंह ने की थी। प्रथम महन्त सालीगराम पाराशर थे। उसके बाद किशनलाल, कल्याणमल तथा वर्तमान में विश्वनाथ पाराशर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। पुराने भीलवाड़ा के चारों ओर परकोटा था। इसमें शीतला माता का एक ही मंदिर यही था। अब कई मंदिर बन चुके हैं। होली के दिन से ही जल चढ़ाना शुरू होता है जो पूरे बैशाख चलेगा। शीतला सप्तमी के दिन तथा दीपावली के बाद मंदिर का चढ़ावा प्रजापत परिवार ले जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग