
Shitla saptmi in bhilwara
भीलवाड़ा।
शीतला सप्तमी पर रंगोत्सव को देखते पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। होली में खलल नहीं पड़े, इसके लिए पर्याप्त जाप्ता रहेगा। 600 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं। इसके अलावा आरएसी की दो कम्पनी और ढाई सौ होमगार्ड भी सुरक्षा में पुलिस के साथ कदमताल करेंगे। हुड़दंगियों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। वीडियो और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में खास नजर रखेगी। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक जाप्ता रहेगा। थानों की चेतक और मोबाइल टीम गश्त करेगी। शहर में 75 प्रमुख चौराहों और मोहल्लों को चिहिन्त किया है, जहां जाप्ता रहेगा। पुलिस अधिकारी लगातार अपने-अपने इलाके में गश्त करते रहेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने वाले, राहगीरों पर गुलाल फेंकने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष में रिर्जव में भी जाप्ता रहेगा। इसके अलावा घुड़सवार भी कंट्रोल रूम के बाहर तैनात रहेंगे। शहर में सुरक्षा बंदोबस्त में आसपास के थानों से भी प्रभारियों को जाप्ते के साथ बुलाया गया है।
Published on:
27 Mar 2019 01:22 am
