
The city is covered in a blanket of fog, and the sun god bows before the clouds...
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर टेक्सटाइल सिटी पर भी आया है। विदाई के मुहाने पर खड़ा जनवरी कोल्ड माह बन रहा है। शहर ने गुरुवार को कोहरे की चादर ओढ़ी। सुबह साढ़े दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता पचास मीटर भी नहीें थी। उसके बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन बादलों के आगे नतमस्तक दिखे। शहर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के पारा साढ़े पांच और रात का पारा एक डिग्री गिर गया। दिन-रात के पारे में करीब 12 डिग्री का अंतर रहा। दिनभर सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन और गलन के हालात रहे।मौसम देख ठिठके, ठिठुरते पहुंचे बच्चेसुबह लोग उठे तो मौसम का मिजाज देख ठिठक गए। इससे दिनचर्या देरी से शुरू हुई। बच्चे गर्म कपड़ों में लिपटे हुए स्कूल पहुंचे। सुबह सर्द हवा के साथ कोहरा छाया हुआ था। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े दस बजे बाद कोहरा छंटा और सूर्यदेव ने दर्शन दिए। दोपहर में कुछ देर तेज धूप रही और बाद में फिर से बादलों ने असर दिखाया। सांझ ढलते ही सर्दी कहर बरपाने लगी। शीतलहर और गलन के कारण रात में बाजार में चहल-पहल कम हो गई। लोग जल्दी काम निपटाकर घरों में रजाई में दुबक गए। मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ा है। खांसी-जुकाम के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है।आगे क्या......दो दिन इसी तरह का मौसममौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलेगी। इससे तापमापी का पारा गिरेगा।.
पांच दिन पारे के हालात
Published on:
30 Jan 2026 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
