5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस चौकी के सामने दुकान के ताले तोड़ 20 हजार की नकदी चुराई

पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी स्थित एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर नकदी चुरा ले गए
less than 1 minute read
Google source verification
Shop Locks Stole 20 Thousand in bhilwara

Shop Locks Stole 20 Thousand in bhilwara

भीलवाड़ा।
पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी स्थित एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर नकदी चुरा ले गए। चोर लगातार पुलिस गश्त व्यवस्था को धता बताकर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सांगानेरी गेट पुलिस चौकी के सामने स्थित एक दुकान से चोर शटर के ताले तोड़कर 20 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया।


जानकारी के अनुसार सांगानेरी गेट चौकी के सामने स्थित नामदेव मेडिकल स्टोर के शटर के ताले तोड़कर करीब 20 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। वहीं दुकान में चोरों ने सामान को इधर उधर बिखेर दिया। चोरी की घटना का पता दुकान मालिक के सुबह दुकान पर आने पर लगा। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग