19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार दुकानों से उठाए छह नमूने

प्रारम्भिक जांच में सही मिलेअभियान का दूसरा दिन
less than 1 minute read
Google source verification
Six samples taken from four stores in bhilwara

Six samples taken from four stores in bhilwara

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, रसद व बाट व माप विभाग के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को चार दुकानों का निरीक्षण किया। शाम की सब्जी मंडी स्थित घी, मावा व मिठाई वाले की दो दुकानों से घी व पनीर के छह नमूने लिए। मौके पर फौरी जांच में सभी नमूने सही मिले। हालांकि व्यापक जांच के लिए नमूने अजमेर भेजेंगे।
टीम ने शाम की सब्जी मंडी स्थित घी की दुकान से खुला घी व पनीर तथा आजाद मोहल्ले से लूज घी का नमूना लिया।
मावा व उसके पास ही स्थित मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। चार दुकानों में से दो से छह नमूने लिए गए। घी व पनीर प्रारम्भिक जांच में सही मिले। जांच टीम में एसडीएम रिया केजरीवाल, सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान, तहसीलदार दिनेश कुमार, प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानचंद, बाट व माप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह राणावत, डेयरी के रामस्वरुप पालीवाल व पुलिस उप अधीक्षक रामचन्द्र चौधरी शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग