पुलिस उपाधीक्षक राजेश मीणा को मुखबिर से सूचना मिली कि पटेलनगर में मोहन झुर्रानी के मकान में सट्टे का बड़ा कारोबार चल रहा है। इस पर डीएसपी मीणा व प्रतापनगर थानाधिकारी नवनीत व्यास के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। यहां सट्टा लगाते आरसी व्यास कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार , पटेलनगर निवासी दोलसाना मल सिंधी, मंदसौर निवासी वासुदेव सोनी, राजमल उर्फ राजकुमार अग्रवाल, आशीष सोनी, पुराना बापूनगर निवासी मुकेश सिंधी तथा नाथद्वारा सराए निवासी देवीलाल सिंधी को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर आरोपित हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया।