5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में चल रहा था सट्टा, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार, करोड़ों का हिसाब मिला

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Speculative home, father and son, including three arrested in bhilwara

Speculative home, father and son, including three arrested in bhilwara

भीलवाड़ा।

कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात शास्त्रीनगर के बी सेक्टर में मकान में सट्टाघर पकड़ा। यहां मोबाइल से दावं उतारा जा रहा था। पिता-पुत्र समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया। मौके से 28 हजार रुपए, 25 मोबाइल और कैलकुलेटर बरामद किए। घर से डायरी मिली, जिसमें करोड़ों का सट्टे का हिसाब है। गैम्बिलिंग एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि शास्त्रीनगर के बी सेक्टर में ज्ञानमल जैन के मकान में सट्टे पर दाव लगाया जा रहा। पुलिस उपाधीक्षक भंवर रणधीरसिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी विवेकसिंह, उपनिरीक्षक नरोत्तमसिंह, हैड कांस्टेबल ताराचंद और सहीराम ने मकान पर दबिश दी। यहां जयराम जैन, उसका पुत्र सौरभ और चित्तौडग़ढ़ निवासी भरत राठौड़ मोबाइल से दावं लगाते मिले। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने 28 हजार 300 रुपए नकद, 25 मोबाइल व 14 कैलकुलेटर बरामद किए। हिसाब-किताब की डायरी को भी जब्त कर लिया गया।गैम्बिलिंग एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग