7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत-पालिकाओं के उप चुनाव अब लोकसभा चुनाव के बाद

भीलवाड़ा जिले में 3 वार्ड पंच, शाहपुरा में 2 वार्ड पंच, दो उप सरपंच व एक सरपंच के होने है उपचुनाव
less than 1 minute read
Google source verification
पंचायत-पालिकाओं के उप चुनाव अब लोकसभा चुनाव के बाद

पंचायत-पालिकाओं के उप चुनाव अब लोकसभा चुनाव के बाद

राजस्थान में रिक्त पड़े विभिन्न पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय संस्थाओं के मार्च में होने वाले उपचुनाव फिर स्थगित कर दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी वजह लोकसभा चुनाव को बताया है। आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव नारायण सिंह ने इसके आदेश जारी किए।

भीलवाड़ा जिले में तीन वार्ड पंच तथा शाहपुरा जिले में एक सरपंच, दो उप सरपंच व दो वार्ड पंच का उप चुनाव होना है। आयोग के आदेश में बताया कि एक सितंबर से 31 दिसंबर तक रिक्त पदों पर पंचायतीराज संस्थाओं में 434 एवं नगरीय निकायों में 20 पदों पर 9 फरवरी को उपचुनाव की घोषणा की थी। उप चुनाव 1 से 11 मार्च 2024 तक होने थे। लोकसभा चुनाव भी अप्रैल-मई में होने हैं। वर्तमान में प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं। भारत निर्वाचन आयोग भी लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता की गाइड लाइन भविष्य में जारी कर सकता है। इसके चलते उपचुनाव स्थगित किए गए। जिले में मांडल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बागोर के वार्ड संख्या 23 के वार्ड पंच, सहाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नेगडिय़ा का खेड़ा के वार्ड संख्या 4 के वार्ड पंच, बिजौलिया पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बिजौलिया खुर्द के वार्ड संख्या 6 के वार्ड पंच का चुनाव होना था। शाहपुरा जिले में जहाजपुर पंचायत समिति की रोपां पंचायत के सरपंच, बनेड़ा पंचायत समिति की मुंशी ग्राम पंचायत के वार्ड 7 के पंच व उप सरपंच, लांबिया कला के वार्ड 1 के पंच व उप सरपंच का उप चुनाव 1 मार्च को होने वाला था।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग