4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना शिक्षक के पढ़ाई, बाल वैज्ञानिक की खोज

राजेंद्र मार्ग स्कूल में राज्यस्तरीय विज्ञान मेला
2 min read
Google source verification
State level science fair in bhilwara

State level science fair in bhilwara

भीलवाड़ा।

शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सरकारी स्कूलों में बिना शिक्षकों के पढ़ाई कैसे होगी, यह तरीका विद्यार्थियों ने निकाल दिया है। राजेंद्र मार्ग स्कूल में चल रहे राज्य स्तरीय विज्ञान व जीवन कौशल विकास बाल मेला में आए विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर रहे हैं। चित्तौडग़ढ़ जिले के राउप्रावि के ठिकरिया के छात्र श्रवण जटिया ने मॉडल तैयार किया, जिसमें बच्चे अपने ज्ञान का स्वयं आकलन कर रहे हैं। सही उत्तर देने पर लाइट जलती है और गलत उत्तर देने पर नहीं। एेसे में बिना अध्यापकों के पढ़ाई का यह तरीका खोजा है। प्रदर्शनी 01 फरवरी तक चलेगी।

मेला संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ. महावीरकुमार शर्मा ने बताया कि मेले में राजस्थान के सभी जिलों के विज्ञान के विद्यार्थी विज्ञान, गणित व पर्यावरण संबंधी मॉडल का प्रदर्शन कर कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश त्रिवेदी, राज्य मानवाधिकार आयोग सदस्य महेशचन्द्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी थे। छात्रा आशी शर्मा ने भवाई नृत्य किया। कार्यक्रम को राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् उदयपुर के उपनिदेशक सुभाष शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर आशा मण्डावत ने भी सम्बोधित किया। आभार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुणकुमार ने जताया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुणा गारू, डॉ. शंकरलाल माली, अब्दुल शाहिद शेख सहित कई शिक्षा अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे। संचालन अटल बिहारी वैष्णव ने किया।

मॉडल प्रदर्शनी का उद्घाटन
मेला प्रभारी राजेशकुमार वैष्णव ने बताया कि विज्ञान मेले में विभिन्न जिलों के 212 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। विज्ञान मेले में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में 28, संसाधन प्रबन्धन में 32, अपशिष्ट प्रबन्धन में 32, परिवहन एवं संचार में 30, कृषि और जैविक खेती में 24, गणितिय प्रतिरूपण में 27 एवं दिव्यांगों से सम्बन्धित 4 एवं अन्य क्षेत्रों में 3 मॉडल सहित कुल 180 मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी अवलोकन का समय सुबह 9:30 से दोपहर एक बजे एवं दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक रहेगा। राज्य स्तरीय जीवन कौशल विकास बाल मेले का उद्घाटन बुधवार सुबह 11:15 बजे होगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग