6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी की बिजली से चल रही फैक्ट्रियां

अजमेर डिस्कॉम का बढती विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने और छीजत कम करने के लिए बिजली चोरी पकड़ो अभियान को लेकर शुक्रवार को जिले भरे में कार्रवाई हुई। अभियान में कुल 400 सतर्कता जांच प्रतिवेदन यानि वीसीआर बनाए गए जिनका कुल राजस्व आकलन 107.63 लाख का किया गया। इसमें से 370 लोग विद्युत चोरी करते हुए पाए गए जिनका राजस्व आकलन 104.07 लाख रुपए का किया गया। 30 स्थानों पर लोग विद्युत दुरूपयोग करते पाए गए जिनका राजस्व आकलन 3.56 लाख रूपए का किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Stolen electricity running factories

Stolen electricity running factories

भीलवाड़ा। अजमेर डिस्कॉम का बढती विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने और छीजत कम करने के लिए बिजली चोरी पकड़ो अभियान को लेकर शुक्रवार को जिले भरे में कार्रवाई हुई। अभियान में कुल 400 सतर्कता जांच प्रतिवेदन यानि वीसीआर बनाए गए जिनका कुल राजस्व आकलन 107.63 लाख का किया गया। इसमें से 370 लोग विद्युत चोरी करते हुए पाए गए जिनका राजस्व आकलन 104.07 लाख रुपए का किया गया। 30 स्थानों पर लोग विद्युत दुरूपयोग करते पाए गए जिनका राजस्व आकलन 3.56 लाख रूपए का किया गया। Stolen electricity running factories in bhilwara

अधीक्षण अभियंता एसके उपाध्याय ने बताया कि कि शहर के निकटवर्ती ग्राम हलेड़ में शनिवार शाम मै प्रीमियम पेकेजिंग के एमआईपी 59 एचपी कनेक्शन में विद्युत चोरी पकड़ी और 31.12 लाख रुपऐ का राजस्व आकलन किया गया। इसी प्रकार मांडलगढ़ के ग्राम जोजवा में मैसर्स भारती इन्फ्राटेल टावर के 13.1किलोवाट कनेक्शन में विद्युत चोरी पकड़ी और राजस्व आकलन 5.5 लाख रुपए का किया गया। Stolen electricity in bhilwara

मीटर शाखा द्वारा हमीरगढ़ में 12 किलोवाट वाणिज्यिक कनेक्शन में विद्युत चोरी पकड़ी गई और राजस्व आकलन 6.1 लाख रुपये का किया गया। बिजली चोरी में लिप्त पाए गए सभी संबंधित उपभोक्ता व गैर उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं। यदि बिजली चोरी करते पकड़े गए लोग समय पर नोटिस राशि जमा नहीं करा पाए तो उनके विरुद्ध विद्युत चोरी निरोधक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।