गुलाबपुरा।
कस्बे में चोरियां का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। चोर एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कस्बे में बीती रात बस स्टैंड स्थित गणेश मंदिर से चोर मंदिर में रखा दान पात्र तोड़कर नकदी चुरा ले गए। चोर मंदिर में लगे इनर्वटर व बैटरी खोल ले गए तथा जाते—जाते लड्डू गोपाल की प्रतिमा भी उठा ले गए।