प्रकरण के अनुसार गंगापुर के गांधीनगर निवासी शिवनारायण टांक ने अधिवक्ता दिलीप खोखर के माध्यम से मंच में परिवाद पेश किया। परिवाद में बताया गया कि 13 दिसम्बर 2017 को परिवादी की पुत्री शिल्पा का विवाह था। विवाह तारीख तय होने के बाद गंगापुर स्थित बालाजी टेंट हाउस के प्रोपराइटर सुरेशचन्द्र माली से सम्पर्क कर टेंट सामान एवं डेकोरेशन लगाए जाने का कार्य के लिए एक लाख रुपए निर्धारित किए। साई पेटे 21 हजार रुपए दे दिए।