5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले जमकर लगाए जाम, फिर ठेके से उड़ाई 60 हजार की शराब

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Stolen in liquor contracts in bhilwara

Stolen in liquor contracts in bhilwara

बागोर।

उदयपुर मार्ग पर रगसपुरिया चौराहा स्थित शराब की दुकान में शनिवार रात चोरों ने सेंध लगाई। यहां से करीब साठ हजार रुपए की शराब ले गए। इसका पता रविवार को लगा, जब दुकान खोली। इस सम्बंध में कारोही थाने में मामला दर्ज कराया गया।

जानकारी के अनुसार रात में चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर भीतर प्रवेश किया। यहां से साठ हजार की देसी व अंग्रेजी शराब चुरा ले गए। चोर कुछ दूर खाली कर्टन फेंक गए और बोतलें ले गए। पता चलने पर पुलिस पहुंची। दुकान संचालक सुरेश सुवालका ने रिपोर्ट दी। गौरतलब है कि डेढ़ माह से गुरलां में आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदात हो चुकी है।

बैट्री चोरी के आरोपी जेल से गिरफ्तार

माण्डल. पुलिस ने पेट्रोल पम्प और सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों से बैट्री और अन्य उपकरण चुराने के आरोप में पांच जनों को प्रोडक्शन वारंट से जेल से गिरफ्तार किया। आरोपितों ने माण्डल इलाके में भी कई वारदातों को अंजाम दिया। मालूम हो, गिरोह का गत दिनों सदर थाना पुलिस ने खुलासा किया था। एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपितों ने माण्डल क्षेत्र के आरजिया स्थित पेट्रोल पम्प के बाहर खड़े वाहन से बैट्री चुराई थी। पुल‍िस मामले की जांच कर रही है।

दिनदहाड़े तोड़ा मकान का ताला

गंगापुर. क्षेत्र के लखमणियास में शनिवार को दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़ नकदी समेत करीब पचास हजार के गहने ले गए।

पुलिस के अनुसार श्रीरामनगर-लखमणियास का जगदीश नायक परिवार समेत खेत पर गया था। पीछे से चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी में अंट लगाकर पचास हजार रुपए, सोने की रामनामी, दो मांदलिया, एक नथ व चांदी का कंदौरा ले गए। शाम को परिवार लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा था। गंगापुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग