
Such was the choice for actor Kapil for the national award in bhilwara
भीलवाड़ा।
आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा के युवा कलाकार कपिल खन्ना के लकड़ी पर बने मूर्तिशिल्प का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है। संस्था सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि द इण्डियन अकेडमी ऑफ फाइन आट्र्स, अमृतसर की ओर से आयोजित चित्र, मूर्ति, ग्राफिक्स आदि कलाओं की राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता के तहत कपिल खन्ना की ओर से भेजे गए काष्ट मूर्तिशिल्प रिक्लाईनिंग ब्यूटी को अकादमी के निर्णायक मण्डल ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया है।
इससे पूर्व भी कपिल को राजस्थान ललित कला अकेडमी जयपुर की ओर से राज्य कला पुरस्कार के साथ-साथ भारत के कई महानगरों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके है। आकृति कला संस्थान के सभी सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए हर्ष
व्यक्त किया है। इस मौके पर कपिल खन्ना ने बताया कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार आकृति कला संस्थान को समर्पित है।
कपिल खन्ना को एक नवम्बर को द इण्डियन अकेडमी ऑफ फाइन आर्ट मदनमोहन मालवीय रोड़ अमृतसर में राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के अध्यक्ष उत्तम पचारने की ओर से २१ हजार रुपए नकद, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
Published on:
27 Oct 2018 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
