
sweeper strike in bhilwara
भीलवाड़ा।
प्रदेश में होने वाली सफाईकर्मियों की भर्ती में अन्य समाज को शामिल करने के विरोध में शहर के सफाईकर्मी झाडूबंद हड़ताल पर उतर गए है। विभिन्न संगठनों के नेतृत्व में मंगलवार को सफाईकर्मियों ने काम नहीं किया। इनके विरोध का तरीका देखिए कि जहां कचरा नहीं था वहां भी कुछ युवकों ने जबरन कचरा फैला लिया। इससे शहर के मुख्य बाजार सहित कई कॉलोनियों में और गंदगी हो गई।
सफाईकर्मियों का तर्क था कि हमारी मांग जायज है। उधर, शहरवासियों में भी गुस्सा देखा गया। उनका कहना था कि मांगें मनवाने का एक तरीका है लेकिन यह गंदगी फैलाना गलत है। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सफाईकर्मियों की भर्ती में सामान्य वर्गों के आवेदन लिए गए हैं। वह गलत है।
अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस भीलवाड़ा, राष्ट्रीय वंचित लोक मंच भीलवाड़ा, भारतीय नगर पालिका कर्मचारी संघ भीलवाड़ा, अम्बेडकर युवा संगठन माण्डल एवं समस्त वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी व ऑटो टीपर ठेका कर्मचारी के तत्वावधान में ये झाड़ूबंद हड़ताल व प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में रामपाल गोरण, महेन्द्रसिंह चन्नाल, जिलाध्यक्ष श्यामलाल बी गारू, आदि उपस्थित थे। इस पर मौके पर सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल, उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश टाइसन व सफाई कर्मचारी यूनियन जयपुर के अध्यक्ष राजकुमार गठेरा का पुतला फूंका गया।
सफाईकर्मी भर्ती का डेटा उड़ा, फिर कर रहे फीड
भीलवाड़ा. नगर परिषद में होने वाली सफाईकर्मियों की भर्ती से संबंधित जो डेटा ऑनलाइन फीड किया गया था। वह किसी कारण से उड़ गया। हालांकि नगर परिषद के पास आवेदकों के मूल फॉर्म उपलब्ध थे जिससे वापस उन्हें ऑनलाइन कर दिया गया। गौरतलब है कि नगर परिषद में 320 पदों पर सफाईकर्मियों की भर्ती हो रही है।
स्थानीय निकाय विभाग की ओर से प्रदेश में 21 हजार 136 पदों पर सफाईकर्मियों की भर्ती हो रही है। इसमें भीलवाड़ा नगर परिषद में इस बार 320 पदों पर भर्ती हो रही है। इसमें 98 अभ्यथियों ने सामान्य वर्ग से आवेदन किया है।
इनका वाल्मीकि समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। हालांकि जिन अभ्यर्थियों ने जाति प्रमाण पत्र नहीं लगाया है और आवेदन सामान्य वर्ग से किया है।
उन्हें सामान्य वर्ग का फायदा मिलेगा। नगर परिषद में इन पदों के लिए 4771 ने आवेदन किया है। इनमें से कुछ आवेदकों का डेटा गायब हो गया था। इसे वापस अपडेट कर दिया है।
तकनीकी गड़बड़ से भर्ती का कुछ डेटा गायब हो गया। इसे वापस फीड करा दिया है। अब इसमें कोई समस्या नहीं आएगी।
अखेराम बड़ोदिया, सहायक अभियंता नगर परिषद
Published on:
06 Jun 2018 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
