20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

43.50 करोड़ की कर चोरी, भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

सीजीएसटी विभाग की कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
Tax evasion: BJP worker arrested in Bhilwara

43.50 करोड़ की कर चोरी, भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

भीलवाड़ा।

सीजीएसटी विभाग ने 43 करोड़ 50 लाख रुपए की कर चोरी के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता गौरव जैन को गिरफ्तार किया। उसे जोधपुर स्थित अदालत में पेश कर जेल भिजवा दिया गया। भीलवाड़ा जिले में सीजीएसटी विभाग की यह पहली गिरफ्तारी की कार्रवाई है।

कर अपवंचना अधीक्षक दीपक पंजाबी ने बताया कि 19 फरवरी को सीजीएसटी विभाग ने शास्त्रीनगर स्थित गौरव जैन के घर की तलाशी ली गई थी। इसमें कई दस्तावेज २० लाख से अधिक की नकदी बरामद की गई थी। विभाग के अधिकारियों ने गौरव के बाजार नम्बर दो स्थित कार्यालय की भी तलाशी ली। वहां चेकबुक, एटीएम कार्ड सहित कई फर्जी आइडी बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि वह फर्जी बिल बनाता था। जीएसटी की चोरी की जानकारी दिल्ली खुफिया विभाग को मिलने पर विभाग ने अपने स्तर पर इसकी जांच की। खुद को भाजपा आइटीसेल का पदाधिकारी बताने वाले जैन के घर की तलाशी में ढाई सौ करोड़ रुपए के फर्जी बिल मिले। इनकी जांच में 43 करोड़ 50 लाख रुपए की कर चोरी पाई गई। जांच में सामने आया कि आरोपी शहर समेत अन्य राज्यों की फर्मों को फर्जी बिल बनाकर देता था।