5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर में माता के सामने माथा टेक प्रेमी युगल ने उठाया ऐसा कदम, देखने वालों के भी उड़ गए होश

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
ladki ko kiss karne tarike

ladki ko kiss karne tarike

भीलवाड़ा। प्रदेश में एक बार फिर एक प्रेमी युगल ने प्रेम सफल नहीं होने पर जान दे दी। दोनों के शव भीलवाड़ा जिले में माता के मंदिर के पास मिले। दोनों ने जहर खाकर जान दी है। पुलिस दोनों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

मंदिर में माता के सामने टेका माथा
मामले की जांच कर रही रायपुर पुलिस ने बताया कि आज सवेरे कस्बे में स्थित बनक्यारानी माता के मंदिर में एक लडक़ा—लडक़ी आए थे। मंदिर में अन्य लोग भी पूजा कर रहे थें। दोनों ने मंदिर में माता के सामने माथा टेका और पुजारी का आर्शीवाद भी लिया।

लोगों ने देखा तो उड़ गए होश
उसके बाद दोनों ने मंदिर के पास ही जहर खा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लोगों ने जब दोनों को इस हालत में देखा तो उनके भी होश उड़ गए। शव देखने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस दोनों को लेकर तुरंत एमजी अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का मानना है कि दोनों प्रेमी युगल है।

वहीं इधर... शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
जयपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। तीन साल तक लगातार देहशोषण व झांसों से परेशान होकर पीडि़ता ने प्रतापनगर थाना पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जगतपुरा निवासी तीस वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि अनिल ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बना लिए। इस प्रकार आरोपित तीन साल तक उसका देहशोषण करता रहा। एक दिन आरोपित की मां व पत्नी उसके मकान पर पहुंची और उसके साथ मारपीट भी की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग