
The administration of Bhilwara has given this big promise to the publi
भीलवाड़ा. आवारा पशु, सड़कों पर गड्ढे और गंदा गांधीसागर। इन तीन बड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए कलक्टर राजेंद्र भट्ट ने पहल कर टाइमलाइन तय कर दी है। शहरवासी आने वाली दीपावली स्वच्छ गांधीसागर तालाब पर मना सकेंगे। कलक्टर ने बताया कि गांधीसागर में गंदे पानी को रोका जाएगा और लोगों को बदबू से निजात मिलेगी। साथ ही गांधीसागर तालाब की एप्रोच रोड एवं टापू को निखारेंगे। सोमवार को कलक्टर की अध्यक्षता में आरयूआईडीपी, नगर विकास न्यास, नगर परिषद एवं सीवरेज कार्य करने वाली कंपनी मैसर्स राजकमल बिल्डर्स इन्फ्रा प्राइवेट लि. के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें कलेक्टर ने आरयूआईडीपी के अधिकारियों को 10 अक्टूबर तक गांधीसागर में सीवेज को सीवरेज पंपिग स्टेशन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
ऐसे मिलेगी तालाबको गंदगी से मुक्ति
अभी गांधीसागर तालाब में मुख्यत : ज्योतिनगर, शास्त्रीनगर, चन्द्रशेखर आजादनगर, काशीपुरी, अम्बेडकर नगर, जगजीवनराम नगर, श्यामविहार, वकील कॉलोनी आदि कॉलोनियों के घरों के सीवेज एवं रसोई तथा बाथरुम का पानी नालों से आता है। आरयूआईडीपी अधिकारियों ने बताया कि इन कॉलोनियों में लेटरल लाइन (200 एमएम की नई लाइन) डालने का कार्य प्रगति पर है। गांधीसागर तालाब से सीवरेज पंपिग स्टेशन तक 6 किमी की आउटफाल लाइन डालने का कार्य 10 अप्रेल से शुरू कर दिया जाएगा जो कि 10 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। सडक के गड्ढों से मिलेगी निजात आरयूआईडीपी अब तक सीवर लाइन के लिए खोदी सड़कों की मरम्मत माह के अंत तक कर देगा। इससे शहरवासियों को गड्ढों एवं जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही आवारा पशुओं को काइन हाउस में डालेंगे। शहर आवारा पशुओं से मुक्त होगा। यह अहम निर्णय भी हुए कलक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में वेंडिग जोन एवं नोन वेंडिग जोन का निर्धारण करने तथा थडी ठेले वालों का रजिस्टे्रशन कर उनको नम्बर अलॉट करने के निर्देश दिए।
Published on:
05 Apr 2019 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
