
The animal chewed the young man's neck in bhilwara
बदनौर।
थाना क्षेत्र के भीमर गांव मे अपने ही खेत पर बने कमरे मे युवक का शव मिला युवक किसी जानवर का शिकार होना बताया जा रहा है। युवक की गर्दन का हिस्सा नहीें है। मतृक युवक की पहचान बदनौर निवासी दुर्गा लाल लखारा (25 ) वर्ष पिता फतेहलाल लखारा के रूप में हुई। मौके पर जानवर के पदचिन्ह भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि जानवर ने उसे नौंच डाला और इसी के चलते उसकी मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि बदनौर निवासी दुर्गालाल लखारा चार दिन पहले कस्बे के पास ही भीमर गांव से सटे अपने खेत पर गया था। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। खेत के आस-पास बदबू आने से लोग वहां गये तो कमरे में दुर्गालाल की क्षत-विक्षत लाश पड़ी मिली।
कमरे के बाहर पड़ी जानवर के पदचिन्ह मिले हैं। इनके आधार के साथ ही शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि दुर्गालाल पर हमला करने के बाद जानवर ने उसे नौंच डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ ही बदनौर तहसीलदार व पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में कर राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
15 Mar 2019 05:00 pm
