20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवलपुरा तालाब में चौबीस घंटे बाद मिला युवक का शव

बागोर थाना क्षेत्र के नवलपुरा तालाब से युवक का शव चौबीस घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। एनडीआरएफ टीम ने शव निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
The body of a young man found in Navalpura pond after twenty four hour

The body of a young man found in Navalpura pond after twenty four hour

भीलवाड़ा. बागोर थाना क्षेत्र के नवलपुरा तालाब से युवक का शव चौबीस घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। एनडीआरएफ टीम ने शव निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
हैड कांस्टेबल नरपतसिंह ने बताया कि बेरा निवासी नारायण भील भाई व दोस्त के साथ शुक्रवार दोपहर बागोर आया था। गांव जाते समय नवलपुरा तालाब में नहाने लग गए। नारायण गहराई में जाने से तालाब में डूब गया। किनारे पर नहा रहे साथियों ने ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस पहुंची। गोताखोरों को बुलाया। रात में एनडीआरएफ की १५ सदस्य टीम पहुंची। देर रात तक तलाशा। अंधेरा होने से काम रोक दियाा। शनिवार सुबह तालाब में बोट चलार्ई। बल्ली व बांस के जरिए शव की तलाश की। चौबीस घण्टे बाद दोपहर में नारायण का शव तालाब से निकाल लिया। मौके पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पोस्टमार्टम कराया। नायब तहसीलदार सोहनलाल, माण्डल प्रधान शंकरलाल कुमावत, बागोर सरपंच कालूराम जाट, हरीश चंदेल, सुरेश जाट आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग