6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारी को दुकान के बाहर बुलाकर पीटा, नकदी और मोबाइल छीना

माण्डलगढ़ कस्बे के कोटा मार्ग पर उपखण्ड अधिकारी के आवास के सामने स्थित दुकान से बाहर इलेक्ट्रिॉनिक व्यवसायी को बुलाकर कुछ लोगों ने बीच सड़क पर मारपीट की। हमलावर उसके गहने, नकदी और मोबाइल छीन ले गए। जख्मी व्यापारी को माण्डलगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
The businessman was called outside the shop and beaten, cash and mobil

The businessman was called outside the shop and beaten, cash and mobil

भीलवाड़ा. माण्डलगढ़ कस्बे के कोटा मार्ग पर उपखण्ड अधिकारी के आवास के सामने स्थित दुकान से बाहर इलेक्ट्रिॉनिक व्यवसायी को बुलाकर कुछ लोगों ने बीच सड़क पर मारपीट की। हमलावर उसके गहने, नकदी और मोबाइल छीन ले गए। जख्मी व्यापारी को माण्डलगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। इस सम्बंध में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थानाप्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि बरूंदनी के महेश नाराणीवाल ने मामला दर्ज कराया कि दोपहर में अपनी इलेक्ट्रिॉनिक शॉप पर बैठा था। तभी बरूंदनी निवासी प्रभुलाल अहीर, शांतिलाल अहीर आए। उसे दुकान से बाहर बुलाया च सरियों से ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान गले से पांच तोले की सोने की चेन, 49 हजार रुपए नकद तथा मोबाइल छीन ले गए। व्यापारी की चीख सुन आसपास से व्यापारी आए तो हमलावर कार से भाग गए। व्यापारी को माण्डलगढ़ अस्पताल ले गए। वहां से भीलवाड़ा रैफर कर दिया। पुलिस ने घटनाक्रम का सीसी टीवी फुटेज देखा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।