7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचमुखी मोक्षधाम में 10 व गाधीनगर में 1 का अन्तिम संस्कार

सुबह आठ बजे ही लगी शवों की कतार

less than 1 minute read
Google source verification
पंचमुखी मोक्षधाम में 10 व गाधीनगर में 1 का अन्तिम संस्कार

पंचमुखी मोक्षधाम में 10 व गाधीनगर में 1 का अन्तिम संस्कार

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
पंचमुखी मोक्षधाम में रविवार सुबह आठ बजे तक एक सात पांच जनों का अन्तिम संस्कार किया गया। इन सभी की शनिवार देर रात व रविवार तड़के ही मौत हो चुकी थी। पंचमुखी मोक्षधाम विकास समिति के अध्यक्ष बाबुलाल जाजू ने बताया की यहां १० तथा गांधीनगर मोक्षधाम में एक कोरोना व्यक्ति का अन्तिम संस्कार किया गया। प्रत्येकदर्शी का कहना है कि रविवार सुबह एक साथ चार एम्बुलेंस में शव आए थे। उससे पहले ही दो जनों का दाह संस्कार चल रहा था।
------
यहां मिले संक्रमित
आसीन्द में ५५, बनेड़ा २९, बापूनगर ४१, चपरासी कॉलोनी २९, चन्द्रशेखर आजादनगर २६, गुलाबपुरा १७, जहाजपुर १५, काशीपुरी ११, कोटड़ी ३६, माण्डल २४, मांडलगढ़ ४१, पुर ११, रायपुर १७, सांगानेरी गेट २१, सहाड़ा ४३, सांगानेर १७, शाहपुरा ३३, शास्त्रीनगर १९, सुभाषनगर ५१, सुवाणा में १९ कोरोना संक्रमित पाए गए
-------
ऐसे है भीलवाड़ा के हालात
नए कोरोना रोगी- ५५५
इस माह संक्रमित -७८१०
अब तक संक्रमित- २०,८२३
एक्टिव रोगी की संख्या-७१६२
अस्पतालों में भर्ती रोगी-८४०
वेन्टीलेटर पर भर्ती रोगी-४३
रविवार को हुई मौत-११
अप्रेल माह में मौत-९५
अब तक कुल मौतें-२६७३
----------
नगर परिषद में कन्ट्रोल रूम स्थापित
कोरोना संक्रमित की मौत के बाद अन्तिम संस्कार के लिए नगर परिषद की ओर से नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। सभापति राकेश पाठक ने बताया कि इसके लिए नगर परिषद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके नंबर 01482-232651 व 232652 है । कोरोना से मृत्यु होने पर परिषद के कंट्रोल रूम में पूर्ण विवरण दर्ज कराने के बाद अस्पताल में तत्काल एंबुलेंस भिजवाई जाएगी। एंबुलेंस के माध्यम से शव को मोक्ष धाम, कब्रिस्तान, ग्रेव्यार्ड भिजवाया जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री भी नि:शुल्क परिषद की ओर से की जाएगी।