6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबसे लंबी तपस्या, राकेश रश्मि ने 81 दिन बाद लिया अन्न

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
The longest penance, Rakesh Rashmi took 81 days to eat in bhilwara

The longest penance, Rakesh Rashmi took 81 days to eat in bhilwara

भीलवाड़ा।


उपप्रवर्तनी डॉ रविश्मि की सुशिष्या राकेश रश्मि ने 81 दिन उपवास के बाद बुधवार को आहार लिया। वर्धमान कॉलोनी के अम्बेश स्वाध्याय भवन में आहार के दौरान श्रमणसंघिय महामंत्री सौभाग्य मुनि व प्रवर्तक मदनमुनि ने राकेश रश्मि को नमोथुणम का पाठ व मांगलिक सुनाया।

भवन के मंत्री चंचल पीपाड़ा ने बताया कि साध्वी 21 जुलाई से केवल गरम पानी के सहारे तपस्या कर रही थी। यह भीलवाड़ा जिले में अब तक कि सबसे लंबी तपस्या है। पारणे के दौरान उपप्रवर्तनी विजयप्रभा व श्रध्दां ने साध्वी को चादर ओढ़ाई। शांतिभवन अध्यक्ष अर्जुन लाल दुगड़, मंत्री नवरतनमल संचेती, कवंरलाल सूरिया, नवरतन मल बम्ब, अम्बेश स्वाध्याय भवन अध्यक्ष सुभाष खाब्या, बेंगलूरु से कृष्ण लाल कोठरी उपस्थित थे।

साध्वी राकेश रश्मि ने सौभाग्य मुनि से साल भर में एक माह मौन तथा सफेद खाद्यान्न नही खाने का संकल्प लिया। साध्वी ने सर्व प्रथम कालीमिर्च, लौग का पानी, उसके बाद गुड़ का पानी व दूध लेकर 81 दिन बाद आहार लिया। इससे पूर्व वर्धमान कॉलोनी में पारणे पर एक घंटे तक नवकार महामंत्र का जाप किया गया।