
Why do not you want a mother and wife and sister? in bhilwara
भीलवाड़ा।
अग्रवाल समाज ने अपने आराध्य महाराजा अग्रसेन की 514२वीं जयंती पर बुधवार को शोभायात्रा निकाली। इसमें बच्चे हाथों में तख्तियां थाम थे, जिन पर संदेश लिखा था-मां चाहिए, पत्नी चाहिए, बहन चाहिए...फिर बेटी क्यों नहीं? साथ ही अग्रसेन के जयकारे से गूंज रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। १०५ स्वागत द्वार लगाए गए।
अग्रवाल समाज संपति ट्रस्ट, नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन महाराज की आरती व पूजा की गई। लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू शोभायात्रा में हाथी, घोड़े के साथ बैंड की धुन पर भजन गाए जा रहे थे। यह स्टेशन चौराहा, सदर बाजार, बालाजी मार्केट, महाराणा टॉकीज, रामद्वारा रोड होते हुए अग्रवाल उत्सव भवन पर सम्पन्न हुई। आगे-आगे हाथी-घोड़़े, ढोल-नगाड़े चल रहे थे। पीछे स्कूली बच्चे स्वच्छता, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सुरक्षा आदि के संदेश देते तख्तियां लेकर चल रहे थे। बग्गी में अग्रसेन और कुलदेवी मां लक्ष्मी की झांकी सजाई गई।
यात्रा का खास आकर्षण
महिला मण्डल का बैंड तथा अलग-अलग ड्रेस में विभिन्न समूह पूरे भारत की झलक दिखारहे थे। शोभायात्रा में आइ लव माई इंडिया थीम के तहत तिरंगा, रंगीला राजस्थान, गुनगुनाता दक्षिण, नाचता गुजरात, खिलता महाराष्ट्र, उड़ता पंजाब समूह में उसी राज्य की पारम्परिक वेशभूषा व लोकनृत्य का प्रदर्शन करती महिलाएं एक पंक्ति में चल रही थी। नवयुवती मंडल ने गोल प्याऊ चौराहा पर डांडिया किया। मार्ग में जोन समितियां, बायोडेटा समिति, समाज सेवा प्रन्यास, जिला अग्रवाल सम्मेलन व अग्र परिवारों ने शीतल पेय व अल्पाहार दिए। भोपालगंज माहेश्वरी सभा, जैन अग्रवाल महिला मण्डल ने भी स्वागत किया गया।
१००८ दीपों से आरती
शाम को 1008 दीपों से अग्रसेन की आरती की गई। सकल अग्रवाल समाज का अग्रवाल उत्सव भवन में भोज हुआ। सामूहिक भोज के दौरान व्यंजनों की संख्या 25 से अधिक नहीं रखने का संकल्प लिया। संकल्प पत्र भी भरवाए गए। आदर्श सेवा समिति ने आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय की नई वेबसाइट लॉंन्च की। शिक्षा में बेहतर नतीजों के लिए विद्यार्थियों तथा राज्य-राष्ट्रीय स्तर पर खिलाडि़यों एवं साहित्यकारों को अग्रसेन अवार्ड प्रदान किया गया। अग्रवाल समाज सम्पति ट्रस्ट ने धान मण्डी के अग्रवाल मंदिर में अग्रसेन की पूजा की। आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय में आरती व ध्वजारोहण किया। डूंगरपुर नगर परिषद के सभापति केके गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन मंत्री राधेश्याम शेरेवाला, ट्रस्ट अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नीरज हिम्मतरामका, अमित नागौरी, दामोदर अग्रवाल, सूर्यप्रकाश नाथानी आदि शोभायात्रा में शामिल थे।
इन पर भी रही नजर
- शोभायात्रा में अग्रवाल महिला बैण्ड
- रगं-बिरंगी छतरियां लेकर चलती महिलाएं
- सिर पर विशेष पगड़ी धरे महिलाएं।
यह दिया संदेश
- स्वच्छ भारत का संदेश
- शोभायात्रा के बाद परिषद की टीम शहर की सफाई करते चल रही थी
- स्कूली बच्चों के हाथों में बेटी बचाओं का संदेश
आज का कार्यक्रम
रेशम के धागे की ज्वैलरी बनाना, टियारा बनाओं, हेयर स्टाइल आदि प्रतियोगिता दोपहर 12.30 से अग्रसेन भवन शास्त्री नगर में होगी। त्रिदिवसीय डांडिया महोत्सव शाम सात बजे से होगा।
Published on:
10 Oct 2018 08:22 pm
