11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसा: तस्वारिया बांसा के युवक की ट्रेन से कटकर मौत, शव शत-विक्षित हुआ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
Rail accident in bhilwara

Rail accident in bhilwara

फूलियाकलां. (भीलवाड़ा)
क्षेत्र के तस्वारिया बासा गांव के रहने वाले युवक की मंगलवार को मारवाड से मावली जा रही टे्रन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक ने चलती टे्रन को पकडऩे का प्रयास किया। प्रयास में गिरने से टे्रन के नीचे आ गया। शव शत-विक्षित हो गया। गांव में शोक की लहर छा गई। देवगढ़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

सरपंच शंकर लाल गुर्जर के अनुसार मारवाड़ से मावली जा रही ट्रेन दोपहर में गोरमघाट-झोगमंडी से चली। टे्रन रवाना होने के बाद तस्वारिया बांसा निवासी रामधन खटीक (२४) ने कोच में चढऩे का प्रयास किया। हाथ फिसलने से टे्रन के नीचे आने से दो टुकड़ों में विभक्त हो गया। यह देखकर यात्रियों ने शोर मचाया। चेन खींचकर टे्रन को रोका और गार्ड को सूचना दी। गार्ड ने यात्रियों के सहयोग से शव को टे्रन के नीचे से निकाल डिब्बे में रखवाया। कामली घाट रेलवे स्टेशन अधिकारी रामसहाय के सुपुर्द किया। देवगढ़ पुलिस भी वहां पहुंच गई। मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। शव दो भागों में विभक्त हो जाने से उसे चद्दर में बांधकर लाया गया। इसका पता चलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।