6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोर साथ लाई साडिय़ां छोड गए, लाखों का जेवर ले गए

भीलवाड़ा। शहर व निकटवर्ती हमीरगढ़ कस्बे में मंगलवार रात को चोरी की दो वारदातें हुई। इसमें चोरों के चोरी करने के नए तरीके की चर्चा कस्बे में दिन भर होती रही। जिस किसी ने भी सुना वह हैरान रह गया। The thieves brought away the saris, took away the jewels in Bhilwara
less than 1 minute read
Google source verification
The thieves brought away the saris, took away the jewels in Bhilwara

The thieves brought away the saris, took away the jewels in Bhilwara

भीलवाड़ा। शहर व निकटवर्ती हमीरगढ़ कस्बे में मंगलवार रात को चोरी की दो वारदातें हुई। इसमें चोरों के चोरी करने के नए तरीके की चर्चा कस्बे में दिन भर होती रही। जिस किसी ने भी सुना वह हैरान रह गया। The thieves brought away the saris, took away the jewels in bhilwara

भीलवाड़ा शहर के तिलक नगर में स्थित एक मकान में मूलत: अजमेर निवासी मनीषा वर्मा तिलकनगर में किराए पर रह रही है। वह दोपहर में मकान को ताला लगाकर पड1ैस में गई थी। जब वह घर लौटी तो देखा कि उसके कमरों में सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में अंट लगा हुआ था। चोर मकान से चार हजार नकद, चार जोड़ी, पायजेब, बिछुडियां, हार सेट समेत अन्य गहने ले गए। मकान का निरीक्षण करने पर देखा गया कि चोर साडियां बांध कर छत से घर में घुसे थे। भीमगंज थाने के सहायक उपनिरीक्षक कन्हैयालाल ने बताया कि थाने में रिपोर्ट की गई।

हमीरगढ़ कस्बे में ब्रहृमपुरी मोहल्ले में रहने वाले प्रदीप छीपा के सूने मकान का मेन गेट तोड़कर चोरों ने भीतर प्रवेश किया। अलमारी को अंट लगाकर तीन हजार नकद, चांदी के कड़े व पांच जोड़ी कपड़े ले गए।
इसी कस्बे के श्यामलाल मालू के मकान के पिछवाडे से चोर घर में घुसे। अलमारी से दो हजार नकद, चांदी के कड़े, हार सेट समेत अन्य सामान ले गए। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग