4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा
इंद्र की मनुहार के लिए धामनिया बंद, सैंकड़ो ग्रामीण पदयात्रा के रूप में पहुंचे खानिया माता, मांगी अच्छी बारिश के साथ क्षेत्र में खुशहाली
Play video

इंद्र की मनुहार के लिए धामनिया बंद, सैंकड़ो ग्रामीण पदयात्रा के रूप में पहुंचे खानिया माता, मांगी अच्छी बारिश के साथ क्षेत्र में खुशहाली

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

काछोला।

बारिश की कामना को लेकर सोमवार को धामनिया गांव बंद रहा। ग्रामीण इंद्र को रिझाने के लिए पदयात्रा के रूप में खानिया माता के मंदिर में पहुंचे तथा पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी बारिश के साथ क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।


लंबे समय से धामनिया व आसपास के क्षेत्र में बारिश नहीं होने से फसलें सूखने के कगार पर है। जिससे किसान परेशान है। सोमवार को किसानो, व्यापारियों एवं हर घर से प्रत्येक व्यक्ति भगवान के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे तथा माता से बारिश की गुहार लगाई। इससे पूर्व कस्बे के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर रखे। वहीं विशेष पूजा—अर्चना के साथ ग्रामीण मंदिर की चौखट पर क्षेत्र में अच्छी बारिश लिए पूजा अर्चना की।

 

वहीं दिनभर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस मौके पर धामनिया सरपंच भोजालाल धाकड़, पूर्व सरपंच भवानीशंकर शर्मा, मुकेश प्रजापत, जितेंद्र मूंदड़ा, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष गजराज सिंह, पूर्व भाजयुमो महुआ मंडल अध्यक्ष महावीर दरोगा, महावीर मूंदडा, शिवपाल जाट, हरिशंकर शर्मा, जितेंद्र सिंह दिनेश पामेचा एवं समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

 

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़