18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे में दूसरे के मकान की छत पर चढे युवक को ग्रामीणों ने समझा चोर, फिर जो हुआ

थाना क्षेत्र के सरदार नगर में देर रात नशे की हालत में छत पर चढ़े युवक की ग्रामीणों ने चोर समझकर पिटाई कर दी

2 min read
Google source verification
The villagers beat up the thief in bhilwara

The villagers beat up the thief in bhilwara

बनेडा।

थाना क्षेत्र के सरदार नगर में देर रात नशे की हालत में छत पर चढ़े युवक की ग्रामीणों ने चोर समझकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार संदिग्ध युवक सरदार नगर निवासी प्रकाश जोशी के मकान की छत पर पीछे से चढ़ गया। युवक को छत पर चढ़ते हुए पड़ोसी महिलाओं ने देख लिया तथा शोर मचा दिया।

READ: रिश्तेदार की तंत्र-मंत्र से इलाज के बाद मौत से खफा होकर की प्रौढ़ की लाठियों से पीट—पीटकर हत्या, दो धरे

मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देख कर युवक भागने की कोशिश करने लगा लेकिन लोगों ने युवक को पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची बनेड़ा थाना पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़वा कर थाने में ले गई। ग्रामीणों के अनुसार युवक नशे की हालत में था। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

READ: डॉक्टर नहीं होने से अस्पताल के चार विभाग रहे बन्द, सोनोग्राफी के लिए भी मरीज परेशान

हर चौराहे पर रुकी नॉन स्टॉप रोडवेज तो गुस्साए यात्री

भीलवाड़ा. कमाई की चाह में ओवरलोड रोडवेज बसें भीषण गर्मी में यात्रियों के पसीना छुड़ा रही है। हालात ये है कि बीच राह खटारा बसों के खराब होने से मिनटों का सफर घंटों में पूरा हो रहा है। रविवार को ही एेसा वाक्या भीलवाड़ा आगार की बस के जयपुर मार्ग पर खराब होने से हुआ। यहां रोडवेज बस स्टैंड से दोपहर एक बजे रवाना हुई नॉन स्टॉप बस में सवार यात्रियों का गुस्सा तब उबाल मारने लगा, जब बस एक्सप्रेस होने के बावजूद हर चौराहे पर रूकने लगी। यात्रियों ने इसका विरोध किया तो चालक व परिचालक यात्रियों से ही उलझ पड़े। बस के रखरखाव की पोल तब खुल गई, जब जयपुर पहुंचने से पहले ही बस खराब हो गई। उसका टायर फट गया। शाम छह बजे के स्थान पर बस साढ़े सात बजे जयपुर बस स्टैंड पर पहुंची।