
The young man shook head from the death wife in bhilwara
भीलवाड़ा।
शहर के पटेलनगर में गुरुवार दोपहर पत्नी की मौत से क्षुब्ध युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाधिकारी रोहिताश देवंदा ने बताया कि पटेलनगर एच सेक्टर निवासी संजू लुहार (३०) की पत्नी की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। पत्नी की मौत से संजू क्षुब्ध था। कुछ समय से गुमसुम रहता था। दोपहर में संजू के माता-पिता पेंशन कार्य के लिए कलक्टे्रट गए थे। पीछे आठ साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी जबकि छह साल का बेटा स्कूल गया था। संजू ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर कड़े पर झूल गया। परिजनों के लौटने पर संजू को फंदे पर लटका देखकर उनकी चित्कार निकल गई। प्रतापनगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
15 Feb 2019 12:35 am
