
युवा बोले-हमारे हक में आवाज बुलंद करेगा, उसे ही देंगे वोट
भीलवाड़ा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही क्षेत्र के युवा वोटरों में खासा उत्साह नजर आया। भीलवाड़ा समेत जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र से आने वाले छात्रों की प्रमुख मांग है कि शहर का विकास व छात्र हित की बात करने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता देंगे। पहली बार मतदान करने वाली छात्राओं ने अपने गांव की जर्जर सड़क, पानी की सुविधा, कमजोर शिक्षा व्यवस्था, रोजगार नहीं होने, भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों, बिजली व्यवस्था के मुद्दों पर भी विचार रखे। युवा वर्ग ने एक सुर में कहा कि जो उनके हक में आवाज बुलंद करेगा, वोट उसी को जाएगा।
राजस्थान पत्रिका टीम ने सेठ मुरलीघर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय की छात्राओं से मन की बात जानी। युवा अपने अधिकारों और शहर के विकास पर अधिक बोले। छात्राओं का कहना है कि शहर में हर दिन जाम लगता है, लेकिन इस ओर किसी भी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। हमारा पहला वोट उसे देंगे, जिसकी नीयत में कोई खोट नहीं हो। मेरा पहला वोट उम्मीदवार की छवि को देखकर डाला जाएगा। जो उम्मीदवार लोगों के सुख-दुख में साथ देने वाला होना चाहिए।
ये बोले
पहली बार मतदान का मौका मिलेगा। इससे उत्साहित तो हैं, लेकिन अपने वोट का उपयोग शहर के विकास व समाज के लोगों के उत्थान में सहयोग करने वाले उम्मीदवार को होगा।
पायल कुमारी साहू, छात्रा
यह पहला मौका है जब मतदान करूगी। ऐसी सरकार चाहते है तो शहर, राज्य व देश हित की बात करें। कॉलेज का विकास हो ताकि हर वर्ग का विद्यार्थी पढ़ सके। ईमानदार प्रत्याशी को मत देंगे।
सोनिया रावत, छात्रा
प्रथम बार मतदान करने का मौका मिला है, इसलिए निर्वाचन आयोग का आभार। ऐसे प्रत्याशी को वोट दूंगी जो गांव का भला कर सके। सबका विकास हो। कॉलेज में अच्छा विकास हो। जो भी कमी है दूर हो।
ज्योति आचार्य, छात्रा
पांच साल में एक बार सरकार चुनने का मौका मिलता है। यह मौका पहली बार हमें भी मिला है। सबको मतदान करना चाहिए। लेकिन ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहिए जो देश व शहर हित की बात करें।
शिवानी, छात्रा
पहली बार वोट देने व उम्मीदवार को विधानसभा पहुंचाने का मौका मिलेगा। एक-एक वोट कीमती है। युवाओं की वोटिंग अधिक होने से सरकार बनने में अहम भूमिका युवाओं की होती है।
चांदनी कोली, छात्रा
मैं पहली बार वोट करके राज्य की सरकार को चुनूंगी। मुझे पहला वोट डालने का बेसब्री से इंतजार था। जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो युवाओं के हक और अधिकार की आवाज को विधानसभा में बुलंद करें।
कुसुमलता कोली, छात्रा
Published on:
28 Oct 2023 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
