5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूने मकान में चोरी, 20 तोला सोना, 15 हजार की नकदी ले उड़े चोर

कस्बे में रोजाना हो रही चोरियों पर पुलिस द्वारा अंकुश नहीं लगा पानी से आमजन में आक्रोश है
less than 1 minute read
Google source verification
Theft in deserted house in bhilwara

Theft in deserted house in bhilwara


शाहपुरा।

कस्बे में रोजाना हो रही चोरियों पर पुलिस द्वारा अंकुश नहीं लगा पानी से आमजन में आक्रोश है। चोर बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कस्बे में बीती रात भी कोठार मोहल्ला से चोर एक सूने मकान का ताला तोड़कर 20 तोला सोना व 15 हजार की नकदी चुरा ले गए। मंगलवार सुबह जब मकान मालिक पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया।

जानकारी के अनुसार कोठार मोहल्ला वेदों के मंदिर सामने पंडित हरकचंद अलोदिया के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मकान से 20 तोला सोना 15 हजार की नगदी एवं अन्य सामान चुरा ले गए। मकान मालिक का परिवार बाहर गया हुआ था। मंगलवार सुबह लौटे तो ताला टूटा देख होश उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मुकदमा दर्ज किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग