
Theft of the retired teacher's house in bhilwara
बरूंदनी।
कस्बे में छह माह से एक के बाद एक चोरियां हो रही है। चोरों ने एक बार फिर गश्त व्यवस्था की कलई खोलते हुए शनिवार रात रिटायर्ड शिक्षक के मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों के गहने ले गए। सुबह वारदात का पता लगा। बीगोद थाने में रिपोर्ट दी गई है। दिलचस्प पहलु तो यह है कि वारदात से पहले इलाके में पुलिस के जवान पहरा देकर गए ही थी। पीछे चोरों ने वहां पहुंच कर वारदात कर दी।
जानकारी के अनुसार बरूंदनी के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक मोहनलाल शर्मा का पुत्र व पुत्रवधू जोधपुर गए थे। चोरों ने मकान की खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया। शिक्षक के पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा के बेडरूम में घुसकर अलमारी और संदूक में अंट लगाकर उसे खोल दिया। उसमें से कपड़े बिखेर कर आधा तोला सोने के झुमके, नेकलेस, दो तोला सोने का हार, चांदी की पायजब, चांदी की देव प्रतिमा तथा 60 हजार रुपए नकद ले गए।
गृहस्वामी के रविवार सुबह उठने पर चोरी का पता लगा। यह देखकर हड़कम्प मच गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर बरूंदनी चौकी प्रभारी नरेश कुमार शर्मा वहां पहुंचे। क्षेत्र में बढ़ती वारदात से लोगों में आक्रोश है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है। ग्रामीणों का आरोप है कि पर्याप्त गश्त व्यवस्था और नाकाबंदी नहीं होने से संदिग्धों पर लगाम नहीं कसी जा रही। एक भी गिरोह पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
छत से गिरी मासूम गंभीर घायल
बनेडा. थाना क्षेत्र के बबराणा में रविवार को12 वर्षीय मासूम छत पर खेलते समय नीचे आ गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 108 एंबुलेंस चालक मुर्शीद खान कायमखानी ने बताया कि बबराणा निवासी काली (12) पुत्री सोजी राम कालबेलिया शाम को 7.30 बजे छत पर खेल रही थी। तभी अचानक खेलते-खेलते मासूम छत से नीचे आ गिरी। सूचना पर बनेड़ा से पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा मासूम को कंपाउंडर पंकज मेघवाल द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए बनेड़ा हॉस्पिटल लाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर मासूम को भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय रैफर किया गया।
Published on:
03 Jun 2018 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
