5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरों ने यहां बनाया दो मंदिरों को निशाना, ले उड़े लाखों का माल…

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan news

चोरों ने यहां बनाया दो मंदिरों को निशाना, ले उड़े लाखों का माल...

अमरगढ़/भीलवाड़ा. शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो अलग-अलग जगहों पर चोर दो मंदिरों को निशाना बनाते हुए दानपात्र तोड़ लाखों रुपए उड़ा ले गए। साथ ही एक मंदिर की सराय में सो रहे भोपा को दबोच कर कानों की सोने की मरकिया व पास में रखा मोबाइल व नगद राशि लूट ले गए। सूचना पर अमरगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

जानकारी के अनुसार मनोहरपुरा पंचायत के चोर काशीपुरा गांव के देवनारायण मंदिर को निशाना बनाते हुए वहां रखे दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी 30 हजार की राशि व मंदिर के सामने सराय में सो रहे भोपा देवकरण गुर्जर को दबोच कर कानों में पहनी 12 ग्राम की सोने की मुरकिया, पास में रखा मोबाइल फोन व 300 रुपए लूटकर ले गए।

वहीं दूसरी वारदात खजूरी के झीकरी गांव में देवनारायण मंदिर में हुई। जहां चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र का पत्थर से ताला तोड़ा तथा उसमें रखी करीब 60 हजार रुपये की राशि निकाल कर ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि 6 महीने में मंदिर का दानपात्र खोला जाता है जिसमें करीब 60 से 70 हजार रुपये की राशि निकलती है। मंदिर की दीवार कूदकर भागते समय रास्ते में खुल्ले पैसे गिरे हुए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर अमरगढ़ चौकी पुलिस दोनों घटनास्थल पर मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया, शक्करगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग