20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस कलक्टर ने अपने बंगले में देखा गलत काम तो तुरंत रुकवाया

patrika.com/rajsthan news
less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान के इस कलक्टर ने अपने बंगले में देखा गलत काम तो तुरंत रुकवाया

राजस्थान के इस कलक्टर ने अपने बंगले में देखा गलत काम तो तुरंत रुकवाया

भीलवाड़ा. प्रदेश के एक कलक्टर एेसे हैं जिन्होंने अपने बंगले में हो रहे गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया। वे इसे देख नाराज हुए और तुरंत रुकवा दिया है। नवनियुक्त जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के इस काम ही अब हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, कलक्टर नकाते ने जब कार्यभार संभालने के बाद अपने सरकारी बंगले में शिफ्ट हुए तो वहां मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी व निजी सहायक के लिए कमरा बनता देखा। इसमें न तो सेटबेक छोड़ रखा था और अंधे मोड की वजह से दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी ज्यादा थी। इस कमरें की छत के लिए आरसीसी डल चुकी थी। जिला कलक्टर ने इस काम को नियम विरुद्ध माना और रुकवा दिया। यही नहीं, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है इस कमरें को वापस तुड़वाया जाए। इस कमरें का निर्माण तत्कालीन जिला कलक्टर के आदेश पर बनवाया गया था। जिला कलक्टर नकाते का कहना है कि इसमें सेटबेक के नियमों की अवहेलना हो रही थी। एेसे में पूरा निर्माण होने से पहले ही इसे हटवा दिया है। उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध काम चाहे बाहर हो या सरकारी भवनों में किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग