
three days, 3 out of 24 farmers got the Tulai 75 sack in bhilwara
भीलवाड़ा।
समर्थन मूल्य पर कृषि उपज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू तो हो गई, लेकिन किसान मण्डी में अपनी फसल को बेचने नहीं आ रहे है। जबकि ऑन लाइन बुकिंग के आधार पर पिछले तीन दिन में 24 किसानों की सूची जारी की गई थी। लेकिन मण्डी में केवल तीन दिन में तीन किसान ही 225-25 क्विंटल उड़द व मूंग बेचने आए है।
क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से कृषि उपज मण्डी में समर्थन मूल्य पर खीरद 11 अक्टूबर से शुरू की जानी थी। लेकिन किसान नहीं आने व टैण्डर प्रक्रिया पूरी नहीं होने से खरीद सुरू नहीं हो सकी थी। 12 अक्टूबर को राजफेड ने छह किसानों की सूची जारी की थी, लेकिन कोई भी नहीं आया।
तोल केन्द्र के प्रभारी रामेश्वरलाल तेली ने बताया कि सोमवार को 9 व मंगलवार को भी 9 किसानों की सूची जारी की गई थी। लेकिन दोनो दिन मात्र एक-एक किसान ही मण्डी में आए। 15 अक्टूबर को 25 क्विंटल उड़द तथा 16 को 25 क्विंटल उड़द व 25 क्विटंल ही मूंग की खरीद की जा सकी है। किसानों का कहना है कि नियम इतने जटील है कि उनकी पालना करना मुश्किल है।
Published on:
17 Oct 2018 11:50 am
