स्थानीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार शाम को बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटा जिले के सुल्तानपुरा थाने के तीन पुलिसकर्मियों को मादक पदार्थ तस्करी के मामले में कुछ लोगों को धमका कर अवैध वसूली करके जाते हुए बीगोद कस्बे के निकट पकड़ लिया। उनके पास से 1 लाख 31 हजार 672 रुपए की राशि बरामद हुई है। पुलिसकर्मी जिले के सवाईपुर में कुछ लोगों को धमका कर राशि वसूल कर लाए थे। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।