20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेलटेक्स अधिकारियों पर फेंकी चाय, टोल नाके के दो कर्मचारी गिरफ्तार

अजमेर राजमार्ग पर लाम्बिया टोलनाके पर मंगलवार रात को टोल कर्मचारियों ने सेल्सटेक्स अधिकारियों पर चाय फेंक दी

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Threw tea sales tax authorities in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

अजमेर राजमार्ग पर लाम्बिया टोलनाके पर मंगलवार रात को टोल कर्मचारियों ने सेल्सटेक्स अधिकारियों पर चाय फेंक दी।

भीलवाड़ा।

अजमेर राजमार्ग पर लाम्बिया टोलनाके पर मंगलवार रात को टोल कर्मचारियों ने सेल्सटेक्स अधिकारियों पर चाय फेंक दी। अधिकारियों ने उलाहना दिया तो झगड़े पर उतारू हो गए। रायला थाना पुलिस ने टोलनाके के दो कर्मचारियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। इनमें एक सुरक्षाकर्मियों का सुपरवाइजर है।

READ: एक और कठुआ और उन्नाव : मां की चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई कि वृद्धा को बनाया दरिंदगी का शिकार

थानाधिकारी पाचूराम चौधरी ने बताया कि सेल्सटेक्स विभाग के दो अधिकारी कार से अजमेर से भीलवाड़ा की ओर जा रहे थे। लाम्बिया टोलनाके पर कार पहुंची। इस दौरान केबिन में बैठे कर्मचारी ने चाय फेंकी। कांच खुला होने से चाय के छीटें अधिकारी की शर्ट पर गिरे। अधिकारियों ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई। इस पर टोल कर्मचारी अभद्रता पर उतारू हो गया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में ऑपरेटर प्रहलाद कुमावत व सिक्युरिटी सुपरवाइजर लक्ष्मणसिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

READ: चेंज मेकर महाभियान: राजनीति से भ्रष्टाचार खत्म करने की शपथ के साथ नव दांपत्य जीवन की शुरुआत

सोशल मीडिया पर आपित्तजनक टिप्पणी, दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज
बदनोर. सोशल मीडिया पर आपित्तजनक टिप्पणी करने पर एक पक्ष के लोगों ने थाने पर प्रदर्शन किया। बदनोर थाना पुलिस ने दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच आसींद थानाधिकारी राजकुमार नायक कर रहे है।

READ: जज्बे को सलाम: किशोरी ने दिखाई हिम्मत, बाल विवाह की तैयारी कर रहे माता-पिता को करवाया पाबंद

बदनोर थानाधिकारी नंदूसिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर धर्म के प्रति दो जनों ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसका पता चलने पर एक पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने सूरजपालसिंह व हापसा बन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।