5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारी के यहां मिला डेढ़ करोड़ का लोहा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Traders got a half crore of iron in bhilwara

Traders got a half crore of iron in bhilwara

भीलवाड़ा।

कांवाखेड़ा रोड स्थित स्टील व्यापारी के यहां आयकर विभाग की ओर से की गई जांच में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का बिना बिल का लोहा मिला। इसे स्वीकार करते हुए व्यापारी ने जुर्माना भरने की सहमति दी। चेक से राशि वसूल की गई है। इसके अलावा २२.५० लाख रुपए नकद तथा दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इनकी विभागीय पर जांच की जाएगी।

अजमेर आयकर विभाग उपनिदेशक अन्वेषण अम्बालाल नायक के नेतृत्व में बुधवार शाम चार बजे शुरू की गई स्टील व्यापारी के यहां कार्रवाई गुरुवार रात पूरी कर ली गई। बिना बिल का माल होने की बात को व्यापारी ने स्वीकार कर लिया। इसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई। इसके अलावा व्यापारी ने चित्तौडग़ड़ के शंभूपुरा पुलिस द्वारा सोमवार को कार चालक गुलमंडी निवासी साहिल पुत्र मोहम्मद असलम व कार में सवार प्रतापगढ़ निवासी और हाल शिवाजी नगर में रह रहे श्याम सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह ने बरामद २२.५० लाख रुपए की राशि भी अपनी मान ली। विभाग ने इस राशि के आधार पर ७५ प्रतिशत पैनल्टी व जुर्माना राशि वसूल कर दस्तावेज जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि विभाग स्तर पर इन दस्तावेजों की जांच होगी। इसमें गड़बड़ी मिलने की संभावना है। ऐसे में पैनल्टी और भी बढ़ सकती है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग