6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन: दुआओं के साथ बही गीत संगीत की बहार

राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन वस्त्रनगरी के आकर्षण का केन्द्र बनता जा रहा है
less than 1 minute read
Google source verification
trans seminar in bhilwara rajasthan

trans seminar in bhilwara rajasthan

भीलवाड़ा।

राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन वस्त्रनगरी के आकर्षण का केन्द्र बनता जा रहा है। साबुन मार्ग स्थित आनन्द वाटिका में सम्मेलन के दौरान सुबह किन्नर समुदाय से आशीर्वाद लेने वालों की भीड़ नजर आ रही है। सांझ ढले किन्नर कलाकारों की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों को दाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सम्मेलन संयोजक किरण बाई के सान्निध्य में शनिवार को प्रबुद्ध सम्मान समारोह हुआ। संचालन जलोदा की हसीना बाई ने किया। किन्नर समुदाय के पंचों की बैठक भी हुई। इसमें समुदाय से सम्बन्धित विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। सोमवार को किन्नर समुदाय शोभा यात्रा निकालेगा। शोभा यात्रा सुबह 11 बजे सम्मेलन स्थल से बड़ा मंदिर चारभुजा पहुंचकर संपन्न होगी।

देश विदेश से पहुंच रहे हैं किन्नर
किन्नर समाज के राष्ट्रीय सम्मेन में देश विदेश से विभिन्न हिस्सों से किन्नर पहुंच रहे है। कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए किन्नरों ने ढोल-नगाड़ों के बीच नृत्यु प्रस्तुति दी, वही लोगों में भी किन्नरों से आशीर्वाद लेने की होड़ रही।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग