
Try to kill pushed into the well in bhilwara
भीलवाड़ा।
ईद पर खीर खाने के लिए घर नहीं आने क्षुब्ध होकर युवक ने अपने साथी को कुएं में धकेलकर जान से मारने का प्रयास किया। आसींद थाना पुलिस ने बुधवार को मूक-बधिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मंगलवार को वारदात को अंजाम दिया था।
उपनिरीक्षक नंदसिंह ने बताया कि आसींद निवासी फैजान (24) और हीरालाल माली (15) दोस्त हैं। ईद पर फैजान ने हीरालाल को खीर खाने घर बुलाया था, लेकिन वह नहीं गया। इससे फैजान क्षुब्ध हो गया। वह हीरालाल को मजदूरी के बहाने मंगलवार को चोटियास स्थित नदी के किनारे कुएं पर ले गया। फैजान कुएं के पास जाकर बैठ गया। हीरालाल निकट गया तो फैजान ने उसे कुएं में धकेल दिया। उसके बाद वहां से भाग गया। कुएं में तीन फीट ही पानी होने से हीरालाल रस्सी पकड़कर खड़ा हो गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मोटर चालू करने गई महिला ने देख लिया। बाद में ग्रामीणों ने हीरालाल को बाहर निकाला। बदनोर पुलिस भी वहां पहुंच गई। क्षेत्राधिकार आसींद का होने से वहां की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हीरालाल की रिपोर्ट पर फैजान को गिरफ्तार किया। फैजान मूक-बधिर होने से पूछताछ में उसके भाई का सहारा लिया गया।
Published on:
12 Jun 2019 11:37 pm
