
Two died from corona in bhilwara
भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमित से मरने वालों की सिलसिला भी कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को दो जनों की मौत हुई है। महात्मा गांधी अस्पताल के अनुसार आरके कॉलोनी निवासी व ७० साल के व्यक्ति की तथा बनेड़ा निवासी व हाल बाबा धाम के पास रहने वाले ६८ साल के व्यक्ति की महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इन दोनों को गत दिनों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर १७३ हो गई है।
.......
कमजोर वर्ग को एक हजार बिना ब्याज के देने का निर्णय
भीलवाड़ा . रामकुमार क्रेडिट कॉ-ओपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की आमसभा का आयोजन कर कमजोर की सेवा के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें एक हजार तक के ऋण बिना ब्याज देने की अनुमति दी गई। इसका कार्यक्षेत्र भीलवाड़ा जिला करने पर एकमत सहमति के साथ अध्यक्ष पूरणमल बलाई ने सोसायटी के कम्प्यूटीकरण के कारण लागत वृद्धि में लाभांश नहीं देने के लिए निवेदन किया। कार्यालय भीलवाड़ा में खोलने की अनुमति प्रदान की गई। छोटी सोसायटियों को वर्ष में दो बार अंकेक्षण का आदेश कर लागत बढ़ाने में किए कार्यों की निंदा की। संचालन सलाहकार रामकुमार जागेटिया ने किया।
Updated on:
27 Nov 2020 09:22 pm
Published on:
27 Nov 2020 09:22 pm
