7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना मास्क लगाए व्यक्ति की रसीद कांटने पर मंडी में हंगामा

सोशल मिडिया पर वीडियों हुआ वायरल

2 min read
Google source verification
Uproar in the market after the receipt was cut without applying a mask in bhilwara

Uproar in the market after the receipt was cut without applying a mask in bhilwara

भीलवाड़ा।
कोरोना महामारी के निर्देशों का पालन करने के नाम पर नगर परिषद कर्मचारियों पर भीलवाड़ा कृषि उपज मण्डी के व्यापारियों ने जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर समझााइश के बाद मामले को शान्त करवाया। इस हंगामे के एक वीडियों सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ बताया गया है कि एक रसीद पहले से सौ रुपए की कटी है। उस पर लिखे नाम को काटकर किसी अन्य को थमाया जाना बताया गया है। कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश छतवानी ने आरोप लगाया की नगर परिषद के कर्मचारी मास्क के नाम पर एक ही रसीद से कई लोगों से वसूली कर रहे है। उन्होंने बताया कि आज एक व्यक्ति के थोड़ा सा मास्क नीचे होने से उसकी रसीद काट दी। जबकि वह रसीद पहले से ही किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से कटी हुई थी। उसी रशीद पर काटा छांट करके उसे थमा दी। छतवानी ने ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इसी तरह एक अन्य व्यापारी मथुरालाल माली ने आरोप लगाया की ये कर्मचारी मास्क के नाम पर मण्डी में आते ही किसी के 500 रुपए की तो किसी के 200 की और 100 रुपए की रसीद थमा देते है। उन्होंने आरोप
लगाया कि लोग पानी भी पीएंगे और फल फ्रूट भी खाएंगे तो मास्क को हटाकर ही खाएंगे व पीएंगे। जैसे ही मास्क हटाएंगे ये कर्मचारी उनके फोटो खींच लेते है और उनको रसीद थमा देते है। यही नहीं रसीद में वे गड़बड़ी करते है। पहले से ही कटी हुई रसीद पर दूसरा नाम लिखकर थमा देते है और किसी से तो दो सौ रुपए ले लेते है और रसीद सौ रूपए की ही देते है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। बाद में लोगों ने पुलिस को शिकायत की जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामले को शांत करवाया।