25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपीएससी इंटरव्यू में रिजेक्ट होकर आजमाया चौथा अटेंप्ट फिर राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास

UPSC CSE 2023 Result : भीलवाड़ा के आजादनगर निवासी रूपाली सुराणा ने मेहनत के बलबूते अपनी मंजिल पा ली। अपने पहले प्रयासों में यूपीएससी इंटरव्यू में रिजेक्ट हो गई थीं, लेकिन चौथी बार की मेहनत रंग लाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 19 Apr 2024, 11:00 AM IST

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल परिणाम घोषित किया। इसमें भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले की कई प्रतिभाएं कामयाब रही। दोनों जिलों के सफल प्रतिभागियों ने राजस्थान पत्रिका से अपने अनुभव साझा किए। इन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत से किस तरह अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है।

रूपाली का चौथा प्रयास लाया रंग

भीलवाड़ा के आजादनगर निवासी रूपाली सुराणा की 386 वीं रैंक आई है। मूलत: ब्यवार ननासी की रूपाली की फरवरी 2023 में अमृत जैन से शादी हुई, जो यूपी कैडर के आईपीएस हैं। रूपाली ने कहा, कामयाबी में पीहर व ससुराल पक्ष का पूरा सपोर्ट रहा। बचपन से अधिकारी बनने का सपना था। इसे सपना साकार करने को कड़ी मेहनत की। चौथे प्रयास में कामयाबी मिली। पहले एक बार साक्षात्कार तक पहुंची थी, पर चयन नहीं हुआ। परीक्षा की तैयारी घर पर की। कोचिंग नहीं की। मोबाइल व टीवी से दूर रही। उत्तम-मीनाक्षी श्यामसुखा अपने बेटे अमृत के बाद बहू रूपाली की उपलिब्ध से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटा-बहू अभी अलीगढ़ में है। यहां परिवार में मिठाइयां बांटी जा रही है।

यह भी पढ़ें :अंग प्रत्यारोपण फर्जी एनओसी मामले में नया मोड़, गृह विभाग ने कहा- पुलिस नहीं, केवल नामित अधिकारी ही कर सकता है कार्रवाई

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग