6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक अब यूपीआई से जुड़ा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Urban Co-operative Bank is now connected to the UPA in Bhilwara

Urban Co-operative Bank is now connected to the UPA in Bhilwara

भीलवाड़ा ।

भीलवाड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड भी अब एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) से जुड गया है। को-आपेरिटव क्षेत्र का यह पहला बैंक होगा जो इस सुविधा से जुड़ा है। इस शुरूआत से खाताधारकों का आर्थिक समावेश के क्षेत्र में एक बडा बदलाव आएगा। इससे उनके कार्यक्षेत्र में भी सुधार होगा। यह बैंक यूपीआई के प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गया है।

बैंक के प्रबन्ध संचालक धर्मेन्द्र वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय भुगतान निगम की ओर से बैंक को यूपीआई प्लेटफॉर्म पर कार्य करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब बैंक के ग्राहक यूपीआई के माध्यम से जारी सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। यूपीआई के माध्यम से खाताधारक अपने स्मार्टफोन से अन्य बैंक खातों में कभी भी और तुरंत धन स्थानांतरित कर सकते हैं। इससे धन के लेन-देन में नकदी का चलन कम होगा। व्यापारिक भुगतान सरल होगा। लेन-देन में लगने वाला कमीशन कम हो जाएगा। वह सुरक्षित एवं पारदर्शी होगा।

इस प्रक्रिया में प्राप्तकर्ता के बैंक खाते का नंबर या आई एफ एससी कोड जानने की भी आवश्यकता नहीं होगी। एक ही पते के साथ कई बैंक खाते जोड़े जा सकेंगे। इसके माध्यम से माल का भुगतान सीधे उपभोक्ता से व्यापारी के खाते में किया जा सकेगा। वर्मा ने बताया कि जी-पे, पे-टीम अन्य बैंको के ई-कॉम लेन-देन में, इस बैंक के ग्राहक अपने बैंक के खाते से लेन-देन कर सकते है। वर्मा ने बैंक सभी ग्राहको से कहा है कि अब वे यूपीआई के माध्यम से सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ ले सकते है।

हिन्दी पखवाड़े का समापान
भारत संचार निगम लिमिटेड में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़े का समापन उप महाप्रबंधक वित्त एमडी राम के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इसमें मनोहर छाजेड़ को भी सम्मानित किया गया। सहायक महाप्रबंधक जीएल पुरोहित सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग