
No Vehicle registration without pancard in bhilwara
भीलवाड़ा।
केन्द्र ने आय छुपाने वालों पर फिर से शिकंजा कसा। वाहनों के पंजीयन में पेनकार्ड अनिवार्य कर दिया है। अब किसी भी वाहन का पंजीयन या विक्रय करने पर दोबारा पंजीयन पर पेन कार्ड नंबर अनिवार्य कर दिया है।जिला परिवहन अधिकारी जनार्दन आचार्य ने बताया, दो दिन पहले ही अचानक सॉफ्टवेयर पर नया कॉलम देखकर हैरान हो गए। वाहन पंजीयन सॉफ्टवेयर में नए कॉलम की कर्मचारियों ने अनदेखी की तो जवाब मिला पहले इसे भरें। फिर आगे बढ़े। कर्मचारी बिना इस कॉलम को भरे पंजीयन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने मुख्यालय पर संपर्क किया तो जवाब मिला, इस कॉलम में पेनकार्ड नंबर अनिवार्य है।
दिल्ली से ही सीधे बदलाव किया गया है। अब किसी को भी नया वाहन पंजीयन या पुराना वाहन खरीद अपने नाम कराना है तो उसके पेन नंबर जरूरी है। अन्यथा उसके नाम पंजीयन नहीं होगा। अगर परिवहन विभाग में लोन कटवाने-चढ़वाने, गैसकिट फिट, टैक्स जमा करवाना हो या अन्य कोई काम हो पेन नंबर देने होंगे।
आचार्य ने बताया कि वाहन पंजीयन में पेन नंबर दिया तो उसे बनवाते समय आधार नंबर जरूर दिया होगा। ऐसे में वह पेन नंबर से सीधे आधार तक पहुंच जाएंगे और वहां से आपका पूरा हिसाब सरकार के पास होगा। यह सॉफ्टवेयर में गुरुवार को ही बदलाव किया है।
जीत्या खेड़ी गांव में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
गेंदलिया. क्षेत्र के निकटवर्ती गांव जीत्या खेड़ी गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। आयोजन समिति के सदस्य शेर सिंह राणावत ने बताया कि जीत्या खेड़ी गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता चौबीस गावों की टीमें भाग ले रही है।
शनिवार को कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष लाखाराम गुजर, सामाजिक कार्यकर्ता श्यामलाल गुर्जर, किसान संघ के जिला महामंत्री जोगेन्द्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। प्रतियोगिता का पहला मैच धाकड़ स्पोट्र्स व ककरोलिया घाटी के बीच हुआ जिसमें धाकड़ स्पोट्र्स टीम विजय रही।
Published on:
24 Jun 2018 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
