ये थे अतिथि
कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन जसवन्तसिंह विश्नोई, यूआईटी अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल, एसपी एसीबी अजमेर कैलाश विश्नोई. एसपी प्रदीप मोहन शर्मा, उद्योगपति रामपाल सोनी, आरएल नोलखा, तिलोख छाबड़ा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल अतिथि थे। इस मौके पर पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने कलाकारों की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस नाटक के निर्देशक अशोक राही राजस्थान पत्रिका में बात करामात स्तम्भ लिखते हैं। ये स्तम्भ इतना सटीक है कि जिसने सुबह इनका कॉलम पढ़ लिया। उसे उस दिन की बड़ी घटनाक्रम समझ में आ जाएगी।