4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइवे के हादसों पर लगाम की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Villagers did the highway jam in bhilwara

Villagers did the highway jam in bhilwara


करेड़ा।
थाना क्षेत्र के किडीमाल गांव ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन हो रही हादसों को लेकर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर बुधवार को राजमार्ग जाम कर दिया। जिससे राजमार्ग के दोनों तरफवाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीण माने और करीब तीन घंटे बाद जाम खोला।

जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व एक पिकअप ने मोपेड़ को टक्कर मार दी थी। जिससे मोपेड़ सवार की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दोपहर में राजमार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण राजमार्ग पर आए दिन हो रहे हादसों को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे थे। ग्रामीण हाइवे पर जाजम बिछाकर सो गए। सूचना पर करेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को समझाया। करेड़ा उपखण्ड उम्मेद सिंह थाना अधिकारी मोरपाल गुर्जर की समजाइस के बाद ग्रामीण माने और करीब 3 घंटे बाद जाम खोला।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग