5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किल्लत पानी की: विधायक के गृहनगर में महिलाओं ने लगाया जाम

पानी की कमी के चलते शनिवार दोपहर विधायक के गृह नगर सरसिया में महिलाओं ने जाम लगा प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Google source verification
water crisis in bhilwara

water crisis in bhilwara


जहाजपुर।

पानी की कमी के चलते शनिवार दोपहर विधायक के गृह नगर सरसिया में महिलाओं ने जाम लगा प्रदर्शन किया। महिलाएं पानी की मांग कर रही थी। सूचना पर सरपंच मौके पर पहुंचे तथा महिलाओं को समझाइश करने का प्रयास किया। लेकिन महिलाएं पानी की व्यवस्था करने की मांग पर अड़ गई। इस पर उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से बात कर एक टैंकर बढ़ाने का आश्वासन दिया।


जानकारी के अनुसार सरसिया गांव में पानी की किल्लत से आक्रोशित महिलाएं सुबह बस स्टैंड पर एकत्रित हो गई और पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगी। महिलाओं का कहना था कि गांव में अभी सात—आठ टैंकर पानी के चल रहे हैं। जिससे गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। सूचना पर सरंपच खेमराज मीणा मौके पर पहुंचे तथा महिलाओं को समझाया। महिलाएं मौके पर ही पानी का टैंकर बढ़ाने की मांग करने लगी।

जिस पर उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों से बात कर एक टैंकर बढाने का आश्वासन दिया। तब जाकर महिलाएं मानी और जाम हटाया।
इस मामले में विधायक गोपीचंद मीणा ने सरपंच को तुरंत महिलाओं की समस्या सुनकर समाधान के निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग